अश्लीलता में डूब चुकी है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, दिन प्रतिदिन आ रहे हैं अश्लील गाने
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब धीरे-धीरे अश्लीलता की सारी हदें पार करती हुई नजर आ रहे हैं। आए दिन कोई ना कोई सिंगर अश्लील गाना रिलीज करता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में सेंसर नहीं होने के कारण इन सिंगरों के ऊपर कार्रवाई भी नहीं की जाती है। हालांकि बिहार पुलिस सख्त चेतावनी दी है की अश्लील गाने बनाने वाले और सुनने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद भी सिंगर में किसी भी तरह का कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।
भोजपुरी सिंगर अंजलि माही का अश्लील गाना रिलीज
हाल में ही भोजपुरी सिंगर अंजलि माही और सूरज सिंह का एक गाना रिलीज हुआ जिसके बोल इतने अश्लील है कि भर समाज में इस गाने को सुन नहीं सकते हैं, इस गाने में और रौशन रोही के साथ विवाद में रहे अभिनेत्री किरण सिंह दिखाई दे रही है। गाने का नाम सनी लियोन वाला रोल है लेकिन पूरे गाने के गीत में अश्लीलता भरी हुई है।
