Dhurandhar 2 OTT Release: अब घर बैठे ओटीटी पर मचेगा 'धुरंधर' का बवाल, धुरंधर 2 की OTT रिलीज डेट कन्फर्म
बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge अब 15 मई 2026 को JioHotstar और Netflix पर रिलीज हो रही है।
Updated May 09 2026 07:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ से ज्यादा की कमाई का इतिहास रचने वाली फिल्म Dhurandhar 2: The Revenge, अब डिजिटल स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म, 15 मई 2026 को OTT पर रिलीज होने वाली है। शानदार कहानी और जबरदस्त एक्शन के दम पर फिल्म, दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही थी। अब इसे घर पर भी बैठ कर देखने का इंतजार खत्म होने वाला है।
JioHotstar और Netflix पर मचेगा धमाल
इंडिया में इस फिल्म का स्ट्रीमिंग राइट JioHotstar के पास है, जबकि Netflix ने इसके अंतरराष्ट्रीय स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदे हैं। खास बात यह है कि ओटीटी (OTT) पर इस फिल्म का Raw and Undekha रिलीज किया जाएगा, जो लगभग 3 घंटे 52 मिनट का है। इसमें वे सीन भी शामिल होंगे, जो सिनेमाघर में नहीं दिखाए गए थे। अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए यह फिल्म 14/15 मई से Netflix पर उपलब्ध होगी।
रणवीर सिंह के दमदार अभिनय और आदित्य धर के शानदार निर्देशन में बनी यह फिल्म, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नए रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। तो बस, 15 मई तक इंतजार कीजिए, जिसके बाद आपको देखने को मिलेगा साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म नेटफ्लिक्स और जिओ हॉटस्टार पर।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर कोहराम, 200 करोड़ के पार हुई फिल्म
यह भी पढ़ें: 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा संग दिखेंगे औरंगाबाद के प्रवीण सिंह सिसोदिया