औरंगाबाद में सनसनी: फंदे से लटका मिला महिला का शव, 3 साल के मासूम को लेकर पति-ससुर फरार

औरंगाबाद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने लगाया 16 लाख रुपये दहेज और हत्या का आरोप। वारदात के बाद से पति और ससुर मासूम बच्चे को लेकर फरार हैं।

औरंगाबाद में सनसनी: फंदे से लटका मिला महिला का शव, 3 साल के मासूम को लेकर पति-ससुर फरार

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिला से एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र स्थित सूर्यपूरा गांव निवासी अमर चौहान और बिट्टू की पत्नी नीलम देवी के रूप में हुई है। वारदात के बाद मृतिका के पति और ससुर अपने 3 साल के मासूम बच्चे को साथ लेकर फरार हैं, जबकि अस्वस्थ सास घर पर ही मिली।


फंदे से लटका हुआ था शव

घटना की जानकारी मिलते ही टंडवा थानाध्यक्ष अजय कुमार बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को गंभीरता से देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को बुलाया और घटनास्थल की जांच कराई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने दरवाजे को लोहे के कटर से काटा और फंदे से लटके शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया।

Ads

यह भी पढ़े: औरंगाबाद में नाबालिग से दरिंदगी: शौच के लिए गई बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खेत में निर्वस्त्र छोड़ा


परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

मृतिका नीलम की शादी साल 2022 में अमर चौहान से 11 लाख रुपए नगद और करीब 5 लाख का सामान के साथ हुई थी। झारखंड के पलामू जिले के जपला थाना क्षेत्र के रहने वाले मृतिका के पिता विनोद चौहान और मां संगीता देवी ने आरोप लगाया है कि इतना सामान देने के बावजूद अतिरिक्त दहेज के लिए नीलम को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने बताया कि घटना से पहले दामाद ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी कमरे में खुद को बंद कर रही है, लेकिन बातचीत के दौरान उन्हें अपनी बेटी का चीख-पुकार और मारपीट की आवाजें सुनाई दी, उसके बाद फोन कट गया और दोबारा संपर्क नहीं हो सका। कमरे का रोशनदान टूटे हुए के कारण साजिश कि आशंका जताई जा रही है।


फरारा आरोपियों की गिरफ़्तारी के छापेमारी जारीइस मामले को गंभीरता से देखते हुए थानाध्यक्ष अजय बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। फरार आरोपी पति और ससुर की गिरफ्तारी के साथ तीन वर्षीय मासूम की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Ads