होटल के कमरे में चल रहा था खेल, अचानक पहुंची पुलिस तो युवती बोली- मैं तो बस टाइम पास...
Patna Hotel Raid News: होटल के कमरे में पुलिस ने अचानक मारा छापा तो युवक-युवती के होश उड़ गए। पकड़े जाने पर युवक ने कहा कि मैं गर्लफ्रेंड से मिलने आया।
Updated Jul 16 2026 10:20 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार की राजधानी पटना में कथित देह व्यापार के नेटवर्क की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम ने कई होटल में छापेमारी की है, जिससे पूरे इलाके के होटल संचालकों और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रूपसपुर, शाहपुर और दानापुर थाने के पुलिस टीम ने मिलकर की है। इस टीम ने रूपसपुर के आरपीएस मोड़ स्थित बुद्धा रेजीडेंसी और दानापुर क्षेत्र के एडिसन होटल, आइकॉन होटल, ड्रीम विला सहित कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान कई युवक-युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़े: बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में
अधिकारियों के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी लोग बालिग हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान एक युवती ने पुलिस को अजीबोगरीब दावा करते हुए कहा कि वह होटल में सिर्फ ‘टाइम पास’ करने के लिए आई थी, वही एक युवक ने भी बताया कि वह मुंबई से खास तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। फिलहाल पुलिस इन सभी बयानों और दावों की सत्यता की जांच कर रही है।
इस मामले के बारे में दानापुर के एसडीपीओ-1 (SDPO) अजीत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि सबूतों के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और अनैतिक गतिविधियों में शामिल होटलों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।