Rohtas News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्टेज पर नाचने के विवाद में जिगरी दोस्त ने ही ले ली जान

Rohtas News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्टेज पर नाचने के विवाद में जिगरी दोस्त ने ही ले ली जान

Updated Feb 09 2026 08:15 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Rohtas, Bihar, India

बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 24 वर्षीय युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के सूर्यपुर थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव का निवासी वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। यह घटना एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर हुए विवाद से उत्पन्न हुई। 


क्या है इस घटना की पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में मिथिलेश सिंह की पुत्री की शादी थी, बरात आने के बाद लोगों में खुशी का माहौल था और रात में नाच गाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। लोगों ने बताया शनिवार की आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान वीर बहादुर सिंह स्टेज पर डांसर के साथ नाच रहे थे, और साथ में पैसे उड़ा रहे थे इसी दौरान वीर बहादुर का करीबी मित्र स्टेज पर चढ़ा तो वीर बहादुर उसे नाचने से मना किया और नीचे जाने को कहा तो इसी बीच दोनों दोस्तों के बीच तीख़ी नोक झोंक शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि आरोपी मित्र कमर से रिवाल्वर निकाली और ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी।

Ads

Read: Darbhanga Rape Case: 6 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, इलाके में भारी बवाल

आरोपी हुआ फरार

लगातार गोलीबारी की आवाज सुनकर शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगते ही वीर बहादुर सिंह खून से लथपथ होकर स्टेज पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी मित्र मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गया। 

Ads


पुलिस ने बरामद किया खोखा

इस घटना की सूचना सूर्यपुरा थाना को बताया गया जिसमें पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद किया साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अवशासन दिया कि इस पूरे घटना की जांच कर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।