Darbhanga Rape Case: 6 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, इलाके में भारी बवाल
बिहार के दरभंगा जिले से इंसानियत को शर्मशार और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है इस पूरे घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल और आक्रोश होकर जमकर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस ने अपने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामलों को पूरी गहन तरीको से जांच कर रही है।
तालाब किनारे मिली बच्चों की लाश
जानकारी के अनुसार बच्ची दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में स्थित पटवा पोखर इलाके की रहने वाली थी। वह शुक्रवार को शाम से ही अपने घर से लापता थी, काफी खोज बिन के बाद भी मासूम बच्ची का पता नहीं चला, उसके बाद आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर परिजनों का शक हुआ और तालाब के दिशा में गए जहां दीवार के पास मासूम बच्ची का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। बच्ची की इस हालत को देखकर परिजनों की होश उड़ गए और शोर मचाना शुरू किया।
Read: नाबालिग छात्र की गला दबाकर हत्या, अपनों पर ही लगा कत्ल का आरोप
सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और इस पूरे घटना की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा के एसएसपी जगरनाथ रेड्डी भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके साथ कई फोरेंसिक साइंस लैब और साइबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने में लग गए।
जांच के बाद पता चला की घटना के समय तीन बच्चियों तालाब के किनारे खेल रही थी जिनकी उम्र लगभग 6 से 7 वर्ष हो रही है, इस वक्त 22 वर्षीय आरोपी विकास महतो वहां पहुंचा और बच्चियों को पकड़ने की कोशिश किया जिसमें दो बच्चिया मौके पर भाग गई जिसमें एक लड़की भागने में असफल रही, आरोपी ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और एक अंधेरे घर में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों की हंगामा और आगजनी
घटना की पूरी खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मुख्य मार्ग सुंदरपुर बेला मंदिर के पास जाम कर दिया गया और आरोपी को फांसी की सजा देने मांग करने लगे। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझा कर लोगो को मनाया और आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही कड़ी सजा दी जाएगी।
