तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से 2 युवतियों की दर्दनाक मौत, BJP नेता की गाड़ी होने का दावा

Muzaffarpur Road Accident: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जहां फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली दो युवतियों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से 2 युवतियों की दर्दनाक मौत, BJP नेता की गाड़ी होने का दावा

Updated Jul 05 2026 09:51 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Muzaffarpur, Bihar, India

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्कूटी से जा रही दो सहेलियों को एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सहेलियों की दर्दनाक मौत हो गई और दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। यह दर्दनाक सड़क हादसा शनिवार को बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुआ है।


एक ने मौके पर तोड़ा दम, दूसरी की अस्पताल में मौत

मृतकों की पहचान बोचहां के शर्फुद्दीनपुर (गोपालपुर) की रहने वाली 20 वर्षीय नेहा कुमारी और 22 वर्षीय निशु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी युवती की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद शर्फुद्दीनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का हाल रो-रोकर बुरा है।

Ads

यह भी पढ़े: नाबालिग से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, विरोध करने पर मारा चाकू


दोनों सहेलियां फाइनेंस कंपनी में काम करती थी

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां गहरी सहेलियां थीं और दोनों निजी बैंक में महिला समूह में फाइनेंस कर्मी के रूप में काम करती थी। दोनों अपनी स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर- BR06DQ8161) से शनिवार को किसी काम से शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थीं।


भाजपा नेता की गाड़ी से हुआ हादसा

इसी दौरान पूर्णिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार (वीआईपी नंबर- BR01BB0001) ने आदिगोपालपुर पेट्रोल पंप के समीप दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। आशंका जताई जा रही है कि यह कार पूर्णिया के एक भाजपा (BJP) नेता की है।

Ads


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।