Aurangabad News: दवा लेने गए पूर्व मुखिया को अपराधियों ने पीट-पीट कर की हत्या

Aurangabad News: दवा लेने गए पूर्व मुखिया को अपराधियों ने पीट-पीट कर की हत्या

औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के खरांटी बीघा गांव में मंगलवार की रात को घर से दवा लेने के लिए निकले पूर्व मुखिया अजित कुमार सिन्हा को अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी दवा लेने के लिए निकलने के बाद काफी देर होने के बाद जब परिजन ढूंढने के लिए निकले तो अगले दिन बुधवार को उनकी लाश गांव के ही एक ग्रामीण मदन शर्मा के घर से बरामद हुई है.

अपराधियों को पकड़ने के लिए ओबरा पुलिस कर रही है छानबीन

मिली जानकारी के अनुसार अजीत कुमार सिन्हा 2016 में बभंडी पंचायत के मुखिया रह चुके हैं वह एक सक्रिय सामाजिक नेता थे उनकी मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी से मच गई है घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना के थाना अध्यक्ष अपने पूरे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर 100 को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल के लिए भेज दिया थापुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए छानबीन की जा रही है.

Ads

दवा लेने के लिए आधी रात को निकले थे अजीत कुमार सिन्हा 

मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अजीत कुमार सिन्हा मंगलवार की रात दवा लेने के लिए मेडिकल शॉप पर गए थे लेकिन काफी देर होने के बाद जब वह लौट कर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन करना शुरू कर दिया पूरी रात खोजबीन करने के बाद उनकी लाश गांव में ही मिली थी.