सीवान में किराए के मकान में सो रही आर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की छापेमारी जारी
Siwan Gang Rape Case: बिहार के सीवान में किराए के मकान में सो रही आर्केस्ट्रा डांसर से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस जांच और छापेमारी में जुटी।
Updated Jul 02 2026 06:02 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Siwan, Bihar, India
बिहार अब किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है, यहां आए दिन किसी न किसी के साथ सामूहिक दुष्कर्म होते रहते हैं। पटना में दो डांसर बहनों के दुष्कर्म के बाद, अब सिवान जिले से बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां दरौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में सो रही आर्केस्ट्रा डांसर के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का अंजाम दिया है।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता दरौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहती थी और आर्केस्ट्रा में डांस कर अपना जीवन यापन करती थी। वारदात की रात वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी चार दरिंदे नशे की हालत में उसके घर में घुस गए और बारी-बारी से चारों उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इसका विरोध किया और पुलिस के पास जाने को कहा, तो आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने और जान से मारने की धमकी दी।
यह भी पढ़े: बिहार के नौबतपुर में दो डांसर बहनों के साथ कई लोगों ने किया रात भर सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज
पुलिस की कार्रवाई
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए, पीड़िता को सुरक्षा के लिए अपने कब्जे में ले लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए, उसे मेडिकल जांच और इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इस मामले में दरौंदा थाना पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त, त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।