पलामू: अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप
लामू जिले के पिपराटांड में अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। गुप्त सूचना के आधार पर केल्हवा और गढ़गांव से दो ट्रैक्टर ज़ब्त, प्राथमिकी दर्ज।
Updated May 12 2026 01:05 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Jharkhand, India
झारखंड के पलामू जिले में अवैध बालू खनन परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में पिपराटांड थाना पुलिस ने अवैध बालू से दो ट्रैक्टरों को ज़ब्त किया है। झारखंड पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारी में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केल्हवा और गढ़गांव क्षेत्र से अवैध रूप से बालू की तस्करी कर उसका परिवहन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम के गठन किया और छापेमारी कर अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टरों को ज़ब्त किया है।
पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को ज़ब्त कर थाना ले आई है और खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
नोट: ऐसी ही जानकारी की ताजा खबरों के लिए पैंथालासा न्यूज़ के व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो करें: Join Panthalassa News on WhatsApp