बक्सर: नया भोजपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 13.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

बक्सर के नया भोजपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 13.8 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से 3 अभियुक्त गिरफ्तार और कार जब्त।

बक्सर: नया भोजपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 13.8 लीटर विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated May 12 2026 01:25 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Buxar, Bihar, India

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे तस्कर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आए दिन बिहार में अवैध शराब तस्करी के नए मामले सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में बक्सर जिले के नया भोजपुर थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर, एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है और 3 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। 


गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही है पूछताछ

पुलिस ने शराब के साथ-साथ, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी ज़ब्त कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि शराब कहां से लाई जा रही है और बिहार के किन-किन जिलों में सप्लाई किया जाना था। 

Ads


ऐसी ही जानकारी की ताजा खबरों के लिए पैंथालासा न्यूज़ के व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो करें: Join Panthalassa News on WhatsApp