वायुसेना अफसर की पत्नी को नशीला जूस पिलाकर रेप, जबरन धर्म परिवर्तन, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
नागपुर में वायुसेना कर्मी की पत्नी को नशीला जूस पिलाकर रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला। पुलिस ने मुख्य आरोपी अयाज को किया गिरफ्तार।
Updated Jun 19 2026 05:27 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Nagpur, Maharashtra, India
Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक भारतीय वायुसेना कर्मी की 24 वर्षीय पत्नी के साथ कथित तौर पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है; जबकि एक मौलाना अभी भी फरार है। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी पीड़िता का हाथ पकड़कर कुछ पढ़ता दिख रहा है, वही महिला खुद को छोड़ने की भीख मांग रही है।
कैसे शुरू हुई यह वारदात
पीड़ित महिला के पति वायुसेना में हैं, जो दूसरे शहर में तैनात है और वह खुद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़ित महिला से संपर्क फरवरी 2025 में प्लॉट खरीदने के बहाने से किया था। महिला को आरोपी ने वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया, जहां नशीला जूस पिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया।
ब्लैकमेलिंग और ₹4 लाख की वसूली
महिला का आरोप है कि आरोपी आपत्तिजनक वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार यौन शोषण किया और 4 लाख की वसूली भी लिया। आरोपी अयाज महिला पर कुछ शब्द पढ़कर फूंक मरता था (अंधविश्वास/काला जादू) और फिर उसके साथ गलत काम करता था।
जबरन धर्म परिवर्तन और कबूल है कहलवाया
यह मामला ब्लैकमेलिंग और चार लाख की वसूली तक नहीं रहा, बल्कि महिला का धर्म परिवर्तन कराने के लिए 31 मई को अयाज नागपुर के पास कलमेश्वर ले गया; जहां उसने महिला को अमीन शेख और मध्य प्रदेश के रहने वाले हजरत मौलाना से मुलाकात कराया, जहां तीनो मिलकर महिला को एक सुनसान जगह ले गए और और जबरन "कबूल है" कहलवाकर दावा किया कि उसका धर्म परिवर्तन हो गया और अब अयाज से उसका निकाह हो गया।
पति के लौटने पर हुआ खुलासा
इस मामले के बारे में पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाकर 12 जून को ड्यूटी से घर लौटे पति को अपने सारे आपबीती सुनाई, इसके तुरंत बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच करते हुए मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे और उसके साथी अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला आरोपी हजरत मौलाना फिलहाल फरार है; पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।