औरंगाबाद में पुलिस की वर्दी पहन युवक से 50,000 रुपये की लूट, पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद में कुछ अनजान लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनकर युवक का अपहरण किया और 50000 रुपये लूटे और इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने नगदी, मोबाइल और गाड़ी बरामद करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में पुलिस की वर्दी पहन युवक से 50,000 रुपये की लूट, पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोप लगाया जा रहा है कि इन लोगों ने पुलिस की वर्दी पहनकर एक युवक को गाड़ी में बैठाया और उससे 50000 रुपये लूटे। पुलिस को यह मामले के बारे में पता चलने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी ओर से जांच शुरू कर दी। जांच और सख्त छापेमारी के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मोबाइल फोन, नगदी और घटना में इस्तेमाल की गई वाहन को भी बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


युवक निकला था समोसा लेने

यह मामला औरंगाबाद की नगर थाना क्षेत्र के निवाडीह रोड का है। शिकायत के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को मो. इम्तियाज मियां का बेटा गोरा-गोरा होटल से समोसा लेने गया था। इसी बीच कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहन कर वहां पहुंचे। यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने युवक को जबरदस्ती खाकी रंग की चार पहिया गाड़ी में बैठाया और वहां से ले गए। इसके बाद वह उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दर्ज की।

Ads


मारपीट कर युवक से 50000 लूटने का आरोप

शिकायत के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि युवक को सुनसान जगह पर ले जाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ बहुत ज्यादा ही मारपीट की। इसके बाद उसके पास रखी 30000 रुपये नगद छीन लिए। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि उन आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और यूपीआई के जरिए 20000 अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इस प्रकार युवक से कुल 50 हजार रुपये लूटने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपियों ने युवक को मेवाड़ डीह पेट्रोल पंप के पास ले जाकर छोड़ दिया और वह वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए।


नगर थाने में दर्ज हुई एफआईआर और पुलिस ने शुरू की जांच

यह घटना घटित होने के बाद पीड़ित पक्ष ने नगर थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर 20 अक्टूबर 2026 को कांड संख्या 682/26 के तहत एफआईआर भी दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 126(2), 115(2), 137(2) और 309(4) के तहत मामला दर्ज किया। जांच की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार राज को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू की।

Ads


पुलिस द्वारा किए गए चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अमन कुमार उर्फ रामबाबू, भीम कुमार, संजीत कुमार और लोकेश कुमार शामिल हैं। दी गई जानकारी के हिसाब से अमन कुमार उर्फ रामबाबू की उम्र 26 साल है और वह बारहपुर गांव के निवासी हैं। भीम कुमार की उम्र 26 साल है और वह परसडीह गांव के निवासी हैं। संजीत कुमार की उम्र 22 साल है और वह पिपराही गांव के निवासी हैं। वहीं लोकेश कुमार की उम्र 26 साल है और वह लाल बिघा गांव के निवासी हैं।


पुलिस द्वारा की गई नगदी, मोबाइल और गाड़ी बरामद

इस मामले में गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस ने कुछ जरूरी सामान भी बरामद किए। इनमें लूटे गए पैसे, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन भी शामिल है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने युवक से नगद और यूपीआई के जरिए पैसे भी लिए। पुलिस अब मिले हुए सामान और दूसरे सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Ads