दुर्गा पूजा मेला देख लौट रहे दंपति को घेरा, पति को बंधक बना पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी में दुर्गा पूजा मेला से लौट रहे एक दंपति के साथ काफी गंभीर घटना होने की खबर सामने आ रही है। महिला के साथ किया दुष्कर्म और लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार।

दुर्गा पूजा मेला देख लौट रहे दंपति को घेरा, पति को बंधक बना पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार

बिहार के मोतिहारी में एक बहुत ही गंभीर घटना होने की खबर सामने आई है। यह दुर्गा पूजा मेला देख कर घर लौट रहे एक दंपति को लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने पति को बंधक बना लिया और उसकी पत्नी के साथ उसके सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के दौरान दंपति से पैसे और सामान भी लूट लिए। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी। और इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


यह घटना कब और कहां हुई?

मिली जानकारी के हिसाब से यह घटना 18 अक्टूबर के सुबह 4:00 बजे हुई है। दंपति दुर्गा पूजा का मेला देखकर अपने घर को लौट रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और उन्हें एक सुनसान से इलाके में ले गए। घटना की जगह मोतिहारी के मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह में आम का एक बगीचा बताई गई है। यह इलाका शिवहर जिले के पास पड़ता है। पुलिस ने किए गए शिकायत पर मामला दर्ज किया है और इस घटना से जुड़ी सभी जानकारियों की जांच करने में लगे हुए हैं।

Ads


पति को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने सबसे पहले पति को बांधा और उसे खूब मारा। इसके बाद उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किए। इस घटना से दंपति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने की गई शिकायत के आधार पर अपनी कार्यवाही सख्त तरीके से शुरू कर दी है और दूसरी ओर महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस का यह कहना है कि इस मामले से जुड़ी सभी बातों की सही रूप से जांच की जा रही है और आगे कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

भागलपुर में चलती ट्रेन से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Ads


मोबाइल और पैसे भी लूटने का आरोप आया सामने

इस घटना में केवल मारपीट और महिला के साथ दुष्कर्म का ही आरोप नहीं है बल्कि भारी लूट-पाट की भी शिकायत सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने पति के मोबाइल फोन से ऑनलाइन 3000 रुपये जबरदस्ती ट्रांसफर कराए। इसके अलावा 50000 रुपये नगद और बहुत तरीके के अन्य सामान भी लूटने का आरोप सामने आ रहा है। इस वजह से दंपति को शारीरिक और आर्थिक नुकसान दोनों हुआ। पुलिस इस मामले में पैसों की लेन-देन और लूटे गए सामान से जुड़ी हुई सभी जानकारियों की जांच करने का प्रयास कर रही है।


8 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच काफी सक्रिय रूप से शुरू कर दी और छापेमारी भी की। इस कार्रवाई में 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठा थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के निवासी हैं। गिरफ्तार लोगों के नाम अंबिकेश तिवारी, रिकी कुमार, राहुल कुमार, अंकुश कुमार, मुन्ना कुमार, कंचन कुमार, रंधीर कुमार और अमित कुमार बताया गया है। पुलिस ने उनके पास से 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, और उनके फोन के अलावा पीड़ित पति का छीना गया फोन भी शामिल किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ और दूसरे सबूतों को एकट्ठा करने में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्यवाही कानून के हिसाब से की जाएगी।

Ads

प्यार के जाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम


इस घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के द्वारा यह बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत मिलने के बाद उन्होंने यह मामला दर्ज किया। और उन्होंने तुरंत अपनी ओर से सख्त जांच की शुरुआत कर दी और आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण पांडे ने कहा कि पुलिस मामले की हर प्रकार से जांच करने में लगी हुई है। अब बस पता यह लगाना है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और सारे आरोपियों की क्या भूमिका रही। आगे की कार्रवाई और जांच कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से की जाएगी।

Ads


महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे हैं कई तरह के सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी चिंता बढ़ चुकी है। लोग यह चाहते हैं कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर देनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय भी मिलना चाहिए। उनका यह कहना है कि किसी भी महिला के साथ अपराध करना एक बहुत ही गंभीर मामला है और इसकी जांच पूरी गंभीरता से की जानी चाहिए।

भले ही मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन अंतिम फैसला कानूनी प्रक्रिया पर ही आधारित होगा और फिलहाल पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है। और लोगों ने इस बात पर भी चिंता दिखाई है कि रात और सुबह के समय सुनसान रास्तों पर महिलाओं की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए और उन्होंने कहा है कि महिलाओं के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होनी चाहिए।

Ads