AI से बनाई तस्वीर दिखा कर शादी करने का दबाव, इनकार करने पर दो बहनों की पिटाई

औरंगाबाद के रफीगंज में एक युवती पर एआई से बनाई गई तस्वीर दिखाकर शादी का दबाव बनाने और विरोध करने पर भरपूर पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके तुरंत की सख्त जांच की शुरुआत।

AI से बनाई तस्वीर दिखा कर शादी करने का दबाव, इनकार करने पर दो बहनों की पिटाई

बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवती ने यह आरोप लगाया है कि एक युवक ने एआई की मदद से बनाई गई तस्वीर को दिखाकर उस पर शादी करने का दबाव बनाया। युवती का यह कहना है कि जब उसने इस बात को मानने से इनकार कर दिया तो उसके साथ और साथ में उसकी छोटी बहन के साथ खूब मारपीट की गई। इस मामले को युवती ने रफीगंज थाने में शिकायत भी की है। पुलिस ने यह मामला तुरंत दर्ज करने के बाद अपनी ओर से सख्त कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।


मंदिर में तस्वीर दिखा कर शादी करने का दबाव

शिकायत के अनुसार यह घटना 18 अक्टूबर की सुबह की है। उस दिन युवती पूजा करने के लिए बड़ी दुर्गा देवी मंदिर गई थी। वहां राहुल कुमार नामक एक युवक ने उसे एक तस्वीर दिखाई जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से बनाया गया था। युवती ने यह आरोप लगाया है कि राहुल उस तस्वीर का इस्तेमाल करके उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब उसने इस बात को स्वीकार नहीं किया और साथ ही विरोध किया तो वह वहां से अपने घर लौट आई। युवती के अनुसार इस घटना के बाद यह मामला और भी ज्यादा बढ़ गया

Ads


इनकार और विरोध करने के बाद दोनों बहनों को साथ में पीटा

युवती ने यह बताया कि मंदिर से घर लौटने के कुछ समय बाद वह अपने घर के बाहर ओटे पर बैठी थी। इसी दौरान यह आरोप लगाया गया है कि राहुल के परिवार के कुछ लोग वहां कुदाल और सामान लेकर पहुंचे। शिकायत के हिसाब से इसके बाद युवती और उसकी छोटी बहन के साथ बहुत ज्यादा ही मारपीट की गई। साथ ही युवती ने यह भी आरोप लगाया कि हमले में उसके सिर के दाहिने हिस्से में बहुत ज्यादा ही गंभीर चोट लगी है। और दूसरी ओर उसकी छोटी बहन के सिर पर भी सब्बल से हमला किया गया था। यह घटना घटित होने के बाद दोनों बहनों की सुरक्षा को लेकर उनके घर वाले बहुत चिंतित हैं।


युवती के परिवार को पहले से धमकी देने का आरोप

युवती का यह कहना है कि यह विवाद केवल तस्वीर दिखाने और शादी के दबाव तक ही सीमित नहीं है बल्कि उसने यह भी आरोप लगाया है कि राहुल के परिवार ने उसे पहले भी धमकियां दी हैं। शिकायत के हिसाब से मारपीट वाली घटना के बाद जान से मार देने की धमकी मिलने के बाद परिवार के लोग काफी सहम गए हैं। युवती ने पुलिस से सुरक्षा मांगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अभी फिलहाल पुलिस इस बात की जांच करने में व्यस्त है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई है और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितने प्रतिशत सच्चाई है।

Ads


शिकायत दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस

इस मामले के बारे में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने यह बताया है कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पुलिस शिकायत में बताए गए घटनाओं और आरोपों की सही प्रकार से जांच करने में जुटी हुई है। पूरी तरीके से जांच होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आ सकती है।