Aurangabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के औरंगाबाद में 30 वर्षीय विवाहित के संदिग्ध हालत में मौत। पति शराब पीकर करता था मारपीट। शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका। पुलिस ने मुख्य आरोपी को लिया हिरासत में, जांच जारी।

Aurangabad News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिले के फ़ेसर थाना क्षेत्र से बहुत ही दुखद खबर सामने आई है, जहां कायस्थ देवरिया गांव में 30 वर्षीय महिला अंजू कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


शराब पीकर मारपीट करता था पति 

मृतका के भाई पप्पू कुमार ने बताया कि अंजू की शादी 2019 में कायस्थ देवरिया निवासी फेकन राम के पुत्र सुनील राम के साथ हुई थी। आरोप है कि सुनील शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार सामाजिक पंचायत भी हुई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। 

Ads


Read: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर 19 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष फरार


बदले जा रहे थे बयान

मायके वालों को मंगलवार को सूचना मिली कि अंजू की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई है। सूचना मिलने पर परिजन ससुराल पहुंचे, तो वहाँ अंजू का शव मौजूद नहीं था। बाद में ससुराल वालों ने कहा कि उसकी मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की है, लेकिन मृतिका के शरीर पर ट्रेन दुर्घटना जैसे निशान नहीं है। वही अंजू के 8 वर्षीय बेटे ने भी अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।


पुलिस जांच जारी

मामले की सूचना फेसर पुलिस स्टेशन में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी पति सुनील राम और कुछ अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद के सदर अस्पताल भेजा गया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवारवालों को सौंप दिया गया।

Ads