बेगूसराय में पूर्व JDU विधायक राजकुमार सिंह की आपत्तिजनक फोटो वायरल, RJD विधायक के नाम से बनी ID पर FIR

Bihar Politics: मटिहानी के पूर्व जदयू विधायक राजकुमार सिंह की कथित आपत्तिजनक तस्वीर हुई वायरल। बोगो सिंह के नाम से बनी थीं ID। पढ़े पूरी ख़बर।

बेगूसराय में पूर्व JDU विधायक राजकुमार सिंह की आपत्तिजनक फोटो वायरल, RJD विधायक के नाम से बनी ID पर FIR

Updated May 19 2026 03:05 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Begusarai, Bihar, India

Bihar Hindi News: बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी से पूर्व विधायक राजकुमार सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में विधायक एक महिला के साथ कथित आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यह तस्वीर राजद (RJD) के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम वाले एक फेसबुक पेज से पोस्ट की गई है। इस मामले को सामने आने के बाद बिहार के राजनीति में में सरगर्मी तेज हो गई है।


पूर्व विधायक ने दर्ज कराई FIR 

तस्वीर वायरल होने के बाद, राजनीति में साजिश करार देते हुए पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। राजकुमार सिंह का कहना है कि यह तस्वीर पूरी तरह फर्जी और AI जनरेटेड है, और किसी को इस तरह व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाना हताशा और निराशा की निशानी है। उन्होंने इसे मानहानि का मामला बताते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। 

Ads


Read: बिहार सरकार लेगी 72,901 करोड़ रुपये का बड़ा कर्ज; बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं पर होगा खर्च


बोगो सिंह ने भी दी सफाई

दूसरी तरफ, जिस फेसबुक पेज से यह तस्वीर शेयर की गई थी, उसे लेकर राजद नेता बोगो सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि किसी ने मेरे नाम से किसी फर्जी आईडी बनाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है ताकि दोनों नेता आपस में विरोध कर सकें। इन्होंने भी अपने नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल होने का दावा करते हुए साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।

Ads


जांच में जुटी पुलिस 

चार तस्वीर पोस्ट होने के बाद, पुलिस मामले को ध्यान में रखते हुए साइबर सेल टीम के मदद से फेसबुक अकाउंट के आईपी एड्रेस और तस्वीर की सत्यता की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी व्यक्ति इस तरह की तस्वीर वायरल करने में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।