औरंगाबाद के दाउदनगर में किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Aurangabad Crime News: औरंगाबाद जिला अंतर्गत दाउदनगर में दो बाइक सवार अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी।
Updated May 20 2026 10:04 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले में मंगलवार की शाम बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के भुइया बिगहा के पास हुई, जहां मृतक की पहचान केसरारी गांव निवासी कुंदन यादव के रूप में हुई।
Read: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन यादव किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर वहां से फरार हो गए। गोली लगने के बाद कुंदन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में देखकर तुरंत इलाज के लिए दाउदनगर के अरविंद अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। पुलिस इस मामले को गंभीरता से देखते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।