Lockdown Scam 2026: PM Modi की अपील के बाद लॉकडाउन का डर फैला रहे ठग, रहें सावधान!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से साइबर ठगो ने ठगी करने का नया उपाय निकला है। प्रधानमंत्री की पुरानी लॉकडाउन वाली वीडियो को एडिट करके उसके साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप पर APK फाइल को भेज कर बैंकअकाउंट खाली कर दे रहे हैं।
Updated May 21 2026 06:37 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Emergency Lockdown Order PDF: देशभर में एक बार फिर से डिजिटल ठगों ने आम लोगों को ठगने के लिए एक नया पैंतरा निकाला है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर की गई अपीलों और बयानों का गलत फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देशभर में लॉकडाउन लगने का फर्जी डर फैलाना शुरू कर दिया है। जिसकी आड़ में लोगों का बैंक खाता खाली किया जा रहा है।केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर विंग (Cyber Crime Cell) और टेक एक्सपर्ट्स ने इस नए 'लॉकडाउन स्कैम' (Lockdown Scam) को लेकर देशवासियों के लिए एक सख्त चेतावनी जारी की है।
कैसे जाल बिछा रहे हैं ठग?
साइबर अपराधी बहुत ही शातिर तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ठग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने लॉकडाउन वाले भाषणों को एडिट करके व्हाट्सएप या टेलीग्राम मैसेज के जरिए वायरल कर रहे हैं जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि 2026 में लॉकडाउन लगने वाला है। इसके साथ ही WAR LOCKDOWN NOTICE.pdf या Emergency Lockdown Order.pdf जैसी फाइलें को शेयर कर रहे हैं। आम लोग इसे जरूरी जानकारी समझकर ओपन करते हैं, जिससे लोगों का फोन हैक हो जा रहा है और उनके बैंक अकाउंट खाली हो जा रहे हैं। क्योंकि इस पीडीएफ फाइल के पीछे APK फाइल होती है जो लोगों के फोन में इंस्टॉल हो जाती है और फोन हैकर्स के कंट्रोल में चला जाता है।
यह भी पढ़ें: SBI CSP केंद्र पर ₹12,000 की हेरा-फेरी, कैमरे के सामने खुली पोल तो घबराए कर्मचारियों ने आगे कर दिया लैपटॉप
इस स्कैम से खुद को कैसे बचाएं? (Safety Tips)
डिजिटल ठगों के इस जाल से बचने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
- आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें। (जैसे pib.gov.in)
- अज्ञात लिंक्स पर क्लिक न करें।
- UPI पिन या OTP कभी साझा न करें।
- फॉरवर्डेड मैसेजेस को बिना जांचे आगे न भेजें।
ठगी होने पर तुरंत यहाँ शिकायत करें
अगर आप या आपका कोई परिचित इस तरह के साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं तो बिना देर किए निम्नलिखित कदम उठाइए।
- साइबर हेल्पलाइन: तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
- ऑनलाइन शिकायत: आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- बैंक को सूचित करें: अपने बैंक को तुरंत कॉल करके अपना कार्ड या नेट बैंकिंग ब्लॉक करवाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से साइबर ठगो ने ठगी करने का नया उपाय निकला है। प्रधानमंत्री की पुरानी लॉकडाउन वाली वीडियो को एडिट करके उसके साथ व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप पर APK फाइल को भेज कर बैंकअकाउंट खाली करदे रहे हैं।