बिहार एनकाउंटर: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का टॉप शूटर ढेर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन
Jan 22 2026 01:43 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
बिहार की राजधानी पटना में लॉरेंस बिश्नोई के कुख्यात बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का बिहार प्रभारी परमानंद यादव को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ के दौरान परमानंद यादव से कुछ हथियार भी बरामद किए गए और उन्हें इलाज के लिए घायल अवस्था में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परमानंद यादव झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र का निवासी है। वह बिहार और झारखंड में अपने आपराधिक नेटवर्क का विस्तार करने की कोशिश कर रहा था। उस पर जबरन वसूली, हत्या, आतंकवाद विरोधी अधिनियम और अन्य अपराधों सहित 36 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह वांछित था। इस मामले की वजह से वह लंबे समय तक फरार रहा, लेकिन इससे पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।
एनकाउंटर में घायल हुआ अपराधी
पुलिस के अनुसार, परमानंद यादव बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके में वह बहुत बड़े आपराधिक वारदात का अंजाम देने आया था, लेकिन गुप्त सुचना के आधार पर मसौढ़ी थाना पुलिस ने पुरे इलाके और मसौढ़ी क्षेत्र के एनएच-22 पर घेराबंदी और जांच अभिनयन सुरु किया, लेकिन जांच के दौरान वह लाला बीघा के एनएच-22 पर पल्सर गाड़ी से जा रहा था, तभी वह पुलिस को देख कर भागने लगा जब वह अपने आप को घेराबंदी देखा तो वह पुलिस पर फायरिंग करना सुरु किया, पुलिस ने जवाबी करवाई में उसे पैर में गोली मारी और वह वही जमींन पर गिर गया उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया, पुलिस आरोपी के पास से हथियार भी बरामत किया है इस मुठबेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी की घायल होने की सुचना नहीं पाई गई है।
