वैज्ञानिकों का बड़ा आविष्कार: अब बिना तार के हवा में दौड़ेगी बिजली, बदल जाएगी दुनिया

अब बिना तार के हवा में दौड़ेगी बिजली, वैज्ञानिको ने किया ऐसा अविष्कार

वैज्ञानिकों का बड़ा आविष्कार: अब बिना तार के हवा में दौड़ेगी बिजली, बदल जाएगी दुनिया

Updated Apr 24 2026 08:44 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि बिना तार बल्ब जले और पंखे चलें तो कैसा लगेगा? सुनने में यह बड़ी अजीब सी बात है लेकिन यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत में बदल चुकी है। फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा आविष्कार किया है जिसकी मदद से अब आप अपने घरों के लाइट और पंखे बिना तार के चला सकते हैं।

खतरों से मिलेगी मुक्ति

आमतौर पर देखा जाता है कि बिजली के खंभे और उससे लगे घर तक जाने वाली तार की वजह से करंट लगने या तार टूट कर कोई खतरा होने का डर लगा रहता है। लेकिन वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रास्ता निकाला है जिससे बिजली के खंभों से घर तक जाने वाली तार हमेशा के लिए दिखना बंद हो जाए।

Ads

कैसे काम करती है यह तकनीक?

यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी और यूनिवर्सिटी ऑफ आऊलू के वैज्ञानिकों ने अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स और रेडियो तरंगों को मिलाकर हवा में बिजली दौड़ा दी है, जिससे पूरी दुनिया की नजर इन वैज्ञानिकों पर टिकी हुई है।

यह आविष्कार तेज अल्ट्रासोनिक आवाज के जरिए हवा में रास्ता बना कर बिजली सुरक्षित तरीके से आदान-प्रदान करती है, जिससे बिजली को बिना किसी केबल की मदद से डिवाइस तक पहुंचाया जा सकता है।

Ads

भविष्य की तैयारी

फिलहाल अभी इसे छोटे डिवाइसों के लिए बनाया गया है, लेकिन आने वाले समय में बिजली से चलने वाले सभी उपकरणों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।