नालंदा में मोबाइल चोरी के शक और अंधविश्वास में मौसी ने ली 1 साल के मासूम की जान
बिहार के नालंदा में रिश्तों का कत्ल! अंधविश्वास और मामूली मोबाइल विवाद में सगी मौसी ने अपने ही बहन के बेटे को हत्या कर शव तालाब में फेंका। जानिए चूलीहारी गांव की ये खौफनाक वारदात।
Updated Apr 11 2026 10:23 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Nalanda, Bihar, India
बिहार के नालंदा जिला के अस्थावां थाना क्षेत्र के चूलीहारी गांव से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें इंसानियत, मानवीय संगठनों और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक सगी मौसी ने अपने ही बहन के बेटे को हत्या कर तलाब में फेक दि है। मामूली फोन खोने के विवाद में अंधविश्वास के कारण एक मासूम की जिंदगी बुझी। जिस घर में शादी की खुशियां थी अब वह मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार राजू पासवान की पत्नी आरती देवी अपने भाई दिलखुश की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली से मायके आई थी। 21 अप्रैल को घर में शादी का जश्न मनाया जा रहा था, इसी दौरान आरती का 1 वर्षीय पुत्र कारू कुमार लापता हो गया, लेकिन काफी खोजबीन के बाद घर के पास में स्थित एक तलाब में मासूम का शव बरामद हुआ।
Read: औरंगाबाद सड़क हादसा: देव में डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बताया जा रहा है कि इस ख़ौफ़नाक वारदात के पीछे की वजह एक गहरा अंधविश्वास और साधारण मोबाइल फोन का चोरी होना है। दरअसल शादी का माहौल में मृतक की मौसी सुमित्रा देवी का मोबाइल फोन खो गया था, जिसका शक उसने मृतक की माँ पर जताया, विवाद इतना बढ़ गया कि यह मामला अंधविश्वास तक पहुंच गया और चोरी को पकड़ने के लिए सुमंत्री देवी एक गांव के ही महिला तांत्रिक का सहारा लि, जिसने पूरे घर में जल छिड़कवाने और परिवार के सभी सदस्यों को पिने के लिए देने को कही। इसी रंजिश और कलह के बीच जब रात में पूरा परिवार सो रहा था, तब सुमंत्री देवी ने खौफनाक साजिश रची और उसने 1 वर्षीय मासूम कारू को बिस्तर से उठाकर तालाब में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही, अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक की मौसी को गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले को ध्यान में रखते हुए पूरी गहन तरीके से जांच की जा रही है।