स्कूल हॉस्टल में 5 साल के मासूम की नृशंस हत्या, गार्ड ने हवस और गुस्से में उजाड़ा मां की गोद का चिराग

बिहार के जहानाबाद में हॉस्टल गार्ड ने 5 वर्षीय मासूम का किया हत्या। नशे और गुस्से में की दरिंदगी। एसपी अपराजित लोहान ने दी स्पीडी ट्रायल की जानकारी। पढ़े पूरी ख़बर।

स्कूल हॉस्टल में 5 साल के मासूम की नृशंस हत्या, गार्ड ने हवस और गुस्से में उजाड़ा मां की गोद का चिराग

Updated Apr 11 2026 11:31 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Jehanabad, Bihar, India

बिहार के जहानाबाद जिले के लोधीपुर गांव से मानवता को शर्मसार और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में मासूम 5 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस इस जघन्य हत्या कांड का जांच करते हुए हॉस्टल के गार्ड मुकेश कुमार को गिरफ़्तार किया है। 


आरोपी के मुताबिक, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में था। उसने दावा किया कि हॉस्टल के बच्चे उसे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे, जिसके कारण वह बच्चों से नफरत करने लगा था। घटना वाली रात वह बहुत नशे में था और इसी गुस्से और नशे के कारण उसने एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बना लिया। दरिंदगी करने के बाद पकड़े जाने के दर से उसने मासूम का गला रेत दिया

Ads

Read: नालंदा में मोबाइल चोरी के शक और अंधविश्वास में मौसी ने ली 1 साल के मासूम की जान


इस घटना की जानकारी मिलते ही जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान अपने दाल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्ज़ा में लेकर पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, साथ ही आरोपी और हॉस्टल संचालक को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की हॉस्टल संचालक और गार्ड के संबंध खराब थे जिससे आरोपी स्कूल को बदनाम करना चाहता था


एसपी अपराजित लोहान ने आश्वासन दिया है की इस मामले की गहन तरीके से जांच कर 'स्पीडी ट्रायल' चलाया जाएगा, ताकि अपराधी को जल्द से जल्द फांसी या कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जा सके। इस घटना के बाद पुरे इलाके में आक्रोश फैली है और मासूम के परिवार वालो का हाल रो रोकर बुरा है।

Ads