औरंगाबाद सड़क हादसा: देव में डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को रौंदा। इस हादसे के बाद मां की मौत हो गई, और बेटा घायल है। पुलिस ने डंपर को किया जप्त। पढ़े पूरी खबर।

औरंगाबाद सड़क हादसा: देव में डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर मध्य विद्यालय के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार मां बेटे को अपने चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही मां की मौत हो गई, और पुत्र अभी भी गंभीर रूप से घायल है। इस दर्दनाक सड़क हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। और स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे मां-बेटे

मृतक नूरजहां ढिबरा थाना क्षेत्र के बनुआ पंचायत स्थित चोरिया गांव निवासी थी। वह अपने पुत्र मोहम्मद बरकत के साथ बाइक से सवार होकर गैस सिलेंडर के लिए देव स्थित एजेंसी के पास जा रही थी। जैसे ही वह चांदपुर मध्य विद्यालय के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे नूरजहां डंपर के पहिए के नीचे चली गई, और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पुत्र सड़क के किनारे गंभीर रूप से चोटिल हो गया।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और सड़क को जाम कर मुआवजे की मांग की और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना का वारदात देने के बाद डंपर चालक भागने में सफल रहा लेकिन डंपर को पुलिस ने जप्त कर लिया है।


पुलिस की कार्रवाई और स्थिति

इस घटना की सूचना मिलते ही देव थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची, और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है, और घायल पुत्र को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, देव में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर को जप्त कर लिया गया है, और फरार चालक की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही उचित कानूनी कार्रवाई और मुआवजे का भरोसा दिलाया है।