बिहार में अब चालान काटने के बाद भी नहीं देने होंगे पैसे, बिहार पुलिस ने बताई पूरी जानकारी
Updated Nov 30 2025 12:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में चालान काटने से लोग परेशान रहते हैं ऑनलाइन चालान काटने के बाद उन्हें पैसे जमा करने पड़ते हैं नहीं तो उनकी परेशानी बढ़ जाती है, लेकिन बिहार में अब ऐसा नहीं होगा अगर आपका ऑनलाइन चालान कट गया है उसके बाद भी आपको पैसे नहीं देने होंगे.
बिहार पुलिस ने कहा कि अगर आपका ऑनलाइन चालान कट गया है तो उसके बाद भी आप पैसे देने से बच सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको गाइडलाइन को फॉलो करना होगा, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस अधीक्षक कह रहे हैं कि अगर आपका ऑनलाइन चालान कट गया है तो इसके बाद भी आप पैसे देने से बच सकते हैं लेकिन इसके लिए ट्रिपल लोड या बिना हेलमेट के चलने की वजह बतानी होगी.
अस्पताल ले जाते समय अगर चालान काटा है तो नहीं देना पड़ेगा पैसा
बिहार पुलिस का कहना है कि अगर रोड में चलते समय किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाता है और आप उसको लेकर अस्पताल जा रहे हैं और आप दो व्यक्ति या तीन व्यक्ति बाइक पर बैठे हैंऔर पीछे बैठे व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए हैंतो आपको चालान नहीं देना होगा बल्कि उसके लिए आपको सही दस्तावेज दिखाना होगा कि आप व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहे थे.
बिहार में यदि आपका ऑनलाइन चालान कट गया हैं? टेंशन नहीं लीजिए... चालान कैंसल हो जाएगा! नियम समझिए... pic.twitter.com/zXk9OvzEH9
Ads— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) November 29, 2025
बिहार पुलिस के पास है एडवांस सिस्टम का रडार
उन्होंने गाड़ी में लगे रडार सिस्टम के बारे में बताया कि यह रडार ओवर स्पीडिंग करने वालों की चालान काट सकती है और इतना ही नहीं बल्कि यह रडार एक साथ 30 गाड़ी को कैप्चर कर सकती है और उसकी चालान काट सकती है इसमें एडवांस रडार के साथ-साथ कैमरा भी लगा हुआ है.