भोजपुरी जगत में धमाका: 'पावर स्टार' पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया ऐ जान' जल्द होगा रिलीज

Pawan Singh New Song Sadiya E Jaan: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया ऐ जान' (Sadiya E Jaan) जल्द रिलीज होने वाला है। जानें इस गाने की स्टार कास्ट, सिंगर और रिलीज डेट से जुड़ी पूरी जानकारी।

भोजपुरी जगत में धमाका: 'पावर स्टार' पवन सिंह का नया गाना 'सड़िया ऐ जान' जल्द होगा रिलीज

Updated Apr 11 2026 10:11 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा के TRP किंग कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए नया गाना लेकर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनके आने वाले नए गाने सड़िया ऐ जान' (Sadiya E Jaan) का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 


पोस्टर में दिखा रोमांटिक अंदाज

रिलीज हुआ पोस्टर में पवन सिंह सिग्नेचर स्टाइल में बेहद ही हैंडसम दिखाई दे रहे हैं और उनके साथ अभिनेत्री खुशी तिवारी भी अपने दिलकश अदाओं से जलवा बिखेर रही है। दोनों की केमिस्ट्री पोस्ट में काफी परफॉर्मिंग लग रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाना एक बेहतरीन रोमांटिक होने वाला है।


गीत और संगीत की टीम

पवन सिंह के इस गाने में मशहूर गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। और इसके गीतकार आशुतोष तिवारी है। वीडियो निर्देशक गोल्डी जायसवाल और संगीतकार प्रियांशु सिंह ने इस गाने का म्यूजिक दिया है। पवन सिंह के इस नए गाने को Wonder World Bhojpuri ऑफिशल युटुब चैनल से रिलीज किया जाएगा।


'कमिंग सून' से फैंस की बढ़ी बेताबी

इस गाने का पोस्टर जैसे ही रिलीज हुआ तो फैंस गाने आने का इंतजार करने लगे हालांकि इस गाने के मेकर्स ने अभी तक रिलीज का कोई सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार यह गाना जल्दी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। पवन सिंह के पिछले गाने को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि सड़िया ऐ जान गाना भी रिलीज होते ही ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगा।