औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से लाई जा रही 2225 बोतल देशी शराब जब्त
Kutumba Thana Police ने विशेष अभियान चलाकर झारखंड से बोलेरो में लाई जा रही 2225 बोतल देशी शराब किया जब्त। वहीं, मुड़िला 2000 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया।
Updated Jun 04 2026 02:09 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात झारखंड से लाई जा रही देसी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। थानाध्यक्ष इमरान अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहरचक-कुटुंबा मार्ग पर पैक्स (PAECS) गोदाम के पास चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो आई तो पुलिस को अपने सामने देखकर और अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 89 कार्टन में रखी 300 एमएल की कुल 2,225 बोतलें देशी टनाका शराब बरामद हुईं। पुलिस इस छापेमारी के दौरान गाड़ी को जब्त कर चालक और मालिक के साथ अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े: मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल हादसा: ICU में लगी भीषण आग, 10 की मौत की आशंका
2,000 लीटर जावा महुआ नष्ट
इसके अलावा कुटुंबा पुलिस ने मुड़िला भुइयां टोला और कुटुंबा पश्चिम बाजार में भी छापेमारी की। मुड़िला गांव में शराब बनाने के लिए रखे गए 2200 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया और साथ में शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन को भी तोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही धंधेबाज बटाने नदी की तरह भाग निकले, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।