RBI ने दी मंजूरी: RBL Bank में मिलेंगी Emirates NBD की तीनों ब्रांच, 1 दिसंबर से लागू होगा बड़ा बदलाव

RBI ने Emirates NBD की भारत में मौजूद तीनों ब्रांचों को मिलाने की मंजूरी दे दी है। जानिए यह फैसला कब से लागू होगा और ग्राहकों पर इसका क्या असर पड़ सकता है।

RBI ने दी मंजूरी: RBL Bank में मिलेंगी Emirates NBD की तीनों ब्रांच, 1 दिसंबर से लागू होगा बड़ा बदलाव

Updated Oct 17 2026 09:43 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Emirates NBD की भारत में मौजूद तीन ब्रांचों को RBL Bank में मिलाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला 1 दिसंबर 2026 से लागू किया जाएगा। यह ब्रांच मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम में हैं। इस बड़े बदलाव के बाद तीनों ब्रांच RBL Bank के हिसाब से अपने कार्य को करेंगी। यह फैसला भारत के बैंकिंग सेक्टर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम बदलाव माना जा रहा है।


Emirates NBD ने आखिरकार कितना निवेश किया?

Emirates NBD ने मई-जून के महीने में अपना पूर्ण निवेश किया था। इस सौदे में लगभग 26,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसकी पूर्ण प्रक्रिया जून 2026 में पूरी हुई।

Ads

इसके बाद RBL Bank में Emirates NBD की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत हो गई। इस प्रयास से बैंक को अपना कारोबार बढ़ाने और तरह-तरह की योजनाओं पर कार्य करने में काफी मदद मिल सकती है।


किन शहरों के ब्रांचों को किया जाएगा शामिल?

अभी इस फैसले के हिसाब से Emirates NBD की मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम की ब्रांचों को RBL Bank में शामिल किया जाएगा। ये तीनों ब्रांच भारत में Emirates NBD की मौजूदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एक दिसंबर 2026 से यह RBL Bank के तहत अपने कार्य को करेंगी। इस बदलाव की वजह से इन बैंकों में होने वाले कामकाज में बैंक का नाम और व्यवस्था बदल सकती है। ग्राहकों को किसी भी बदलाव के बारे में जानने के लिए डायरेक्ट बैंक से संपर्क करना चाहिए।

Ads


इस सौदे के द्वारा क्या फायदे हो सकते हैं?

इस किए गए निवेश के द्वारा RBL Bank को अपने कारोबार को एक बड़े पैमाने पर बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर Emirates NBD को भारत के बैंकिंग बाजार के समक्ष अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का एक सुनहरा मौका मिलेगा। दोनों बैंकों के पास अलग-अलग अनुभव है और उनके काम करने के तरीके भी एक दूसरे से काफी अलग हैं। उन्हें एक साथ आने से भविष्य में काफी नए अवसरों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है और एक अलग ही अनुभव प्राप्त हो सकता है। हालांकि आगे चलकर इस सौदे से ग्राहकों को क्या फायदे होंगे, यह बैंक के द्वारा बनाई गई नई योजनाओं पर पूरी तरीके से निर्भर करेगा।


कौन-कौन सी मंजूरियां मिली पहले?

इस सौदे को अच्छी तरीके से पूर्ण करने के लिए अलग-अलग जगहों और संस्थाओं से मंजूरी लेना काफी आवश्यक था। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने जनवरी 2026 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद जून 2026 में Emirates NBD ने RBL Bank में अपना निवेश पूर्ण किया। अब RBI ने भारत में मौजूद तीन ब्रांचों को RBL Bank में मिलाने की फाइनल मंजूरी दे दी है। यह फैसला 1 दिसंबर 2026 से लागू किया जाएगा।

Ads


इस बदलाव का ग्राहकों पर क्या असर होगा?

इस बदलाव के बाद ग्राहकों के मन में बैंक द्वारा दी गई सेवाओं, बैंक कार्ड और भी अन्य चीजों को लेकर काफी सवाल होंगे। अभी के हिसाब से यह कहना बिल्कुल भी सही नहीं होगा कि सभी ग्राहकों की सेवाओं में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं। इस चीज को जानने के लिए बैंक द्वारा दी गई आगे की जानकारी का इंतजार करना होगा। इसीलिए ग्राहकों को यह सलाह दी जाती है कि बैंक द्वारा भेजी गई सभी सूचनाओं पर विशेष ध्यान दें। बिना पक्की जानकारी के किसी भी सूचना पर भरोसा करना सही नहीं है।


आगे क्या होने की संभावना है?

1 दिसंबर 2026 से तीनों ब्रांच RBL Bank के हिसाब से अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगी। इस किए गए बदलाव के बाद बैंक द्वारा दी गई सेवाओं में कुछ बदलाव आएंगे या नहीं इसके लिए बैंक द्वारा की गई आगे की घोषणाओं का इंतजार करना होगा। इसीलिए ग्राहकों को बदलाव की जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर बनाए रखनी होगी।

Ads