औरंगाबाद में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
Aurangabad Road Accident: मदनपुर में NH-19 पर एक हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, जिससे शिक्षक की मौत हो गई और उनकी 10 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है।
Updated Jun 05 2026 11:39 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी 10 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा मोड़ के पास हुआ है।
यह भी पढ़े: औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झारखंड से लाई जा रही 2225 बोतल देशी शराब जब्त
बेटी की इलाज़ कराने जा रहे थे औरंगाबाद
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव निवासी प्रमोद कुमार मेहता (सिंह) के रूप में हुई है, वही घायल बेटी निधि कुमारी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार अपनी बेटी की तबीयत खराब होने के कारण उसका इलाज के लिए औरंगाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह दर्जी बिगहा मोड के पास पहुंचे और सड़क पार करने की कोशिश की, तो तभी विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। गया पहुंचते ही डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े: कोर्ट में बोली बेटी- ये मेरे दुश्मन हैं, पिता ने किया जीवित बेटी का अंतिम संस्कार
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इस हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने दर्जी बिगहा मोड़ पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। वे पीड़ित परिवार को उचित मुवाब्ज़े और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े थे। तभी सड़क जाम और हंगामा की सूचना मिलते ही मदनपुर अंचलाधिकारी अकबर हुसैन, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर और पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।