17 अक्टूबर को त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक, जानें बाकी राज्यों में क्या रहेगा हाल

17 अक्टूबर 2026 को त्रिपुरा में महासप्तमी की वजह से बंद रहेंगे बैंक। जानें बाकी राज्यों में बैंक खुली रहेगी और ऑनलाइन बैंकिंग सेवा मिलेगी कि नहीं।

17 अक्टूबर को त्रिपुरा में बंद रहेंगे बैंक, जानें बाकी राज्यों में क्या रहेगा हाल

Updated Oct 16 2026 08:38 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Tripura, India

गर आप 17 अक्टूबर को बैंक जाकर कोई महत्वपूर्ण कार्य करने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दशहरा जैसे त्योहारों की वजह से बहुत सारे राज्यों के बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि 17 अक्टूबर को पूरे देश के बैंक बंद नहीं रहेंगे। लाइव हिंदुस्तान की अपडेट के हिसाब से 17 अक्टूबर को बस त्रिपुरा में महासप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहने की उम्मीद है। फिर भी ऐसे में अपने राज्य के बैंक जाने से पहले छुट्टी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।


किन राज्यों के बैंक 17 अक्टूबर को रहेंगे बंद?

17 अक्टूबर को महासप्तमी के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी सरकारी और निजी बैंकों पर लागू की जाएगी। इसी वजह से ग्राहक 17 अक्टूबर को शाखा में जाकर अपने किसी भी प्रकार के काम को नहीं कर पाएंगे। अगर किसी व्यक्ति को बैंक में पैसा जमा करने के काम से, या फिर चेक से संबंधित काम हो या फिर बस उन्हें अधिकारी से मिलना हो तो जाने से पहले उन्हें छुट्टी की जानकारी ले लेनी चाहिए।

Ads

बाकी सारे राज्यों में बैंक खुले रहने की संभावना है। 17 अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार है, फिर भी अलग-अलग राज्यों में त्योहार के अनुसार अलग-अलग दिन पर छुट्टियां हो सकती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपने राज्य की अवकाश सूची को देखकर ही बैंक जाने की योजना बनानी चाहिए।


क्यों खुले रहते हैं तीसरे शनिवार को बैंक?

भारत में हर शनिवार को बैंक बंद नहीं रहते हैं। नियम के अनुसार महीने के दूसरे और चौथे शनिवार में शाखाओं में छुट्टी होती है। वहीं पहले और तीसरे शनिवार को हमेशा बैंक खुले रहते हैं। इन दिनों ग्राहक अलग-अलग काम को करने बैंक जा सकते हैं और अपने कार्य को पूर्ण कर सकते हैं।

Ads

17 अक्टूबर 2026 को महीने का तीसरा शनिवार है जिसका मतलब बैंक खुला रहना चाहिए पर त्योहारों की वजह से त्रिपुरा में तीसरे शनिवार को बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इससे साफ-साफ यह पता चलता है कि शनिवार होने के साथ-साथ राज्य में छुट्टियों को भी महत्व देना आवश्यक है।


क्यों है महासप्तमी की वजह से छुट्टी?

महासप्तमी नवरात्रि का सातवां दिन होता है। यह नवरात्रि का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है इस दिन लोग अपने घरों में और अन्य पंडालों में बड़े पैमाने पर पूजा करते हैं। दुर्गा पूजा के दौरान बाजारों में और अन्य स्थानों में बहुत ही चहल-पहल देखने को मिलती है और साथ ही श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ भी लगती है।

Ads

त्रिपुरा में दुर्गा पूजा को एक बहुत ही विशेष स्थान दिया गया है। इसलिए महासप्तमी के अवसर पर राज्य में बैंकों की भी छुट्टी कर दी गई है। त्योहारों के अनुसार हर राज्य में बैंक केवल एक ही दिन बंद नहीं होते पर अवकाश सूची को देखते हुए यह निर्णय लिया जाता है।


क्यों पश्चिम बंगाल के बैंक कर्मचारियों ने मांगी छुट्टी?

पश्चिम बंगाल में बैंक कर्मचारियों ने 17 अक्टूबर महासप्तमी के मौके पर छुट्टी की डिमांड की है। लाइव हिंदुस्तान रिपोर्ट के अनुसार ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) ने मुख्यमंत्री से इस दिन बैंक बंद रखने की घोषणा की है। कर्मचारियों का यह कहना है कि दुर्गा पूजा का यह दिन उनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

Ads

बैंक कर्मचारियों की यह भी इच्छा है कि काम के अलावा उन्हें अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने और समय बिताने का वक्त मिले। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की छुट्टियां 18 से 21 तारीख तक तय कर दी गई हैं। कर्मचारियों ने 17 तारीख की छुट्टी की मांग की है, इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें उस दिन छुट्टी मिल गई है। फिर भी ग्राहकों को राज्य की छुट्टी सूची देख लेनी चाहिए।


अक्टूबर में किस-किस दिन रहेंगे बैंक बंद?

अक्टूबर के महीने में जो ग्राहक बैंक जाने की योजना बना रहे हैं उन्हें आने वाली छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए। 18 अक्टूबर को रविवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे। 19 से 23 अक्टूबर के बीच, दशहरा, दुर्गा पूजा और दूसरे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां रहेंगी। वहीं, 24 अक्टूबर को चौथा शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

Ads

इसके बाद भी कुछ राज्यों में अन्य त्योहारों के कारण छुट्टियां हो सकती हैं। जैसे, 26 अक्टूबर को कुछ क्षेत्रों में लक्ष्मी पूजा और अन्य अवसरों पर छुट्टी का जिक्र किया गया है। 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ और 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण बैंक बंद रहने की जानकारी दी गई है। इन तारीखों की पुष्टि आधिकारिक सूची से जरूर कर लेनी चाहिए।


क्या बैंक बंद होने के बाद ऑनलाइन सेवा जारी रहेंगी?

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद भी ग्राहक ऑनलाइन सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। UPI और नेट बैंकिंग के जरिए पैसे लिए और भेजे जा सकते हैं। ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी मिलती है। इससे बैंक में छुट्टी होने के बावजूद भी बहुत सारी सेवाएं ऑनलाइन मिल जाती हैं।

Ads

फिर भी, शाखा में जो काम होते हैं वो नहीं हो पाएंगे। चेक से जुड़े काम और कर्मचारियों से मिलना डायरेक्ट बैंक में ही हो सकता है और इसका कोई और विकल्प नहीं है। इसीलिए अगर कोई जरूरी काम हो तो बैंक में पहले ही संपर्क करना बेहतर होगा।