NEET UG 2026 Paper Leak? 150 पन्नों का 'गेस पेपर' वायरल, 120 सवाल मिलने के दावे से मचा हड़कंप
NEET UG 2026 परीक्षा विवादों में! 150 पन्नों का गेस पेपर वायरल होने और 120 सवाल मैच होने के दावे से मचा हड़कंप।
Updated May 12 2026 06:47 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
NEET UG 2026 Paper Leak: 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 की परीक्षा के बाद, कथित पेपर लीक और गेस पेपर वायरल होने की खबरों ने 22 लाख से अधिक छात्रों और उनके अभिभावकों की नींद उड़ा दी है। जिसके कारण, देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है।
दावा किया जा रहा है कि परीक्षा से ठीक पहले, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे WhatsApp और Telegram पर, 150 पन्नों का एक NEET Guess Paper PDF वायरल हो गया था। इस फाइल में कुल 410 प्रश्न थे। हैरानी की बात यह है कि इस पीडीएफ के लगभग 120 सवाल नीट के परीक्षा प्रश्न पत्र से मेल खा रहे हैं। विशेष तौर पर, बायोलॉजी और केमिस्ट्री सेक्शन के सवाल काफी मिलते-जुलते पाए गए।
यह भी पढ़ें: भारत के 128 कॉलेज लिस्ट में शामिल, यूनिवर्सिटी रैंकिंग में चीन और जापान को पीछे छोड़ा, देखें लिस्ट।
राजस्थान से केरल तक जुड़ा 'लीक' का कनेक्शन
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस पूरे खेल का मास्टर माइंड राजस्थान के चूरू जिले के एमबीबीएस छात्र बताया जा रहा है, जो वर्तमान में केरल के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र 1 मई को यह पीडीएफ अपने परिचित को भेजी थी, जो देश का बड़ा कोचिंग हब है। वहां से फाइल आग की तरह फैल गई। टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए, हजारों छात्रों तक इसे पहुँचाया गया है।
लाखों में हुई सौदेबाजी
सूत्रों का दावा है कि यह केवल सामान्य गेस पेपर नहीं था, बल्कि इसके पीछे बड़ा आर्थिक सिंडिकेट काम कर रहा था। शुरुआत में, यानी कि परीक्षा से कुछ दिन पहले, इस Viral PDF को लाखों रुपए में बेचा जा रहा था। जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आया, तो इसकी कीमत भी कम कर दी गई ताकि अधिक छात्रों को फँसाया जा सके।
यह भी पढ़ें: एक फोटो का 100 रुपया लगेगा! वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया मजेदार प्रैंक, वीडियो वायरल
क्या रद्द होगी NEET UG 2026 परीक्षा? (Re-NEET Updates)
फिलहाल, अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसे 'पेपर लीक' करार नहीं दिया है। मामला जांच के इस बिंदु पर टिकी है कि क्या यह एक महज इत्तेफाक था, या कोई संगठित गिरोह ने इस परीक्षण की गोपनीयता में सेंध लगाई है। अगर जांच में यह साबित होता है कि प्रश्न पत्र परीक्षा से पहले बाहर आ गया था, तो दोबारा NEET परीक्षा की मांग भी उठ सकती है।
नोट: ऐसी ही जानकारी की ताजा खबरों के लिए पैंथालासा न्यूज़ के व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो करें: Join Panthalassa News on WhatsApp