औरंगाबाद में बेखौफ अपराधियों का तांडव: ज्वेलर्स व्यवसायी से 2.40 लाख नगद और 90 ग्राम सोना लूटा, जांच में जुटे SP

औरंगाबाद के कर्मा रोड स्थित JCV स्कूल के पास अपराधियों ने ज्वेलर्स व्यवसायी से 2.40 लाख नगद और 90 ग्राम सोना लूटा। घटना के बाद SP अंबरीश राहुल ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की।

औरंगाबाद में बेखौफ अपराधियों का तांडव: ज्वेलर्स व्यवसायी से 2.40 लाख नगद और 90 ग्राम सोना लूटा, जांच में जुटे SP

औरंगाबाद शहर के नगर थाना क्षेत्र में कर्मा रोड के समीप, मंगलवार को देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने खुशी ज्वेलर्स के मालिक देवेंद्र प्रसाद से 2 लाख 40 हजार रुपये नगद और करीब 90 ग्राम सोना लूट लिया और कर्मा रोड की ओर फरार हो गए। 


मारपीट कर लूट ले गए सारा सामान

पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को देर रात, जब वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी JCV स्कूल के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। लुटेरों ने झोले में रखे सोने के गहने और नगद पैसे लूटकर फरार हो गए। 

Ads


SP अंबरीश राहुल ने खुद संभाली कमान

घटना की सूचना मिलते ही औरंगाबाद के एसपी अंबरीश राहुल ने गंभीरता से लेते हुए, 13 मई को खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित व्यवसायी से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि अपराधियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।