बिहार सरकार लेगी 72,901 करोड़ रुपये का बड़ा कर्ज; बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं पर होगा खर्च
बिहार सरकार बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं को गति देने के लिए ₹72,901 करोड़ का कर्ज लेगी।
Updated May 14 2026 01:36 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार सरकार ने राज्य की विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे को नई गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 72901 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का फैसला किया है। यह निर्णय करीब 40 मिनट तक चली एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में सड़क निर्माण शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार बिजली आपूर्ति और सिंचाई परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
तेजी से बढ़ रहा है बिहार का कर्ज
बिहार पर 2010 में 59,513 करोड़ रुपये का कर्ज था। लेकिन 2025 तक बढ़कर 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य अब धीरे-धीरे कर्ज के दलदल में फंसता जा रहा है। 2026 के बजट के अनुमान के अनुसार यह आंकड़ा 4 लाख करोड़ तक पहुंचाने की संभावना है।