औरंगाबाद के 'लल्लू भाई मॉल' में GST का छापा, टैक्स चोरी की आशंका से व्यापारियों में हड़कंप

औरंगाबाद के 'लल्लू भाई मॉल' में GST का छापा, टैक्स चोरी की आशंका से व्यापारियों में हड़कंप

Feb 12 2026 07:53 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद (बिहार): बिहार के औरंगाबाद में उसे वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महाराजगंज रोड में स्थित लालू भाई मॉल पर जीएसटी विभाग के टीम ने अचानक धावा बोलकर छापा मारा, मॉल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि गलत तरीके से टैक्स की चोरी की जा रही है।


मौके पर मौजूद जीएसटी अधिकारियों ने बताया कि मॉल में रखे गए और स्टॉक औरकागजातों की मिलन ना होने की सत्य आधार पर या सर्वे किया जा रहा है। अगर यह जांच में टैक्स की चोरी की पुष्टि होती है तो संचालकों के खिलाफ जीएसटी (GST) कानून के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


  • सघन जांच: जीएसटी टीम मॉल के कंप्यूटर, बिलिंग सिस्टम और खातों (Ledgers) की बारीकी से जांच कर रही है।
  • दस्तावेजों की जब्ती: खरीद, बिक्री और स्टॉक से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को टीम ने अपने कब्जे में लिया है।
  • कड़ी सुरक्षा: छापेमारी के दौरान मॉल के प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, ताकि जांच में कोई बाधा न आए।
  • इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला: सूत्रों के अनुसार, टीम फर्जी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) में अनियमितताओं की जांच कर रही है।


व्यापारियों में बढ़ी बेचैनलल्लू भाई मॉल मैं जीएसटी का छापा पढ़ने के बाद शहर के अन्य बड़े व्यापारियों में भी डर का माहौल बना हुआ है, कई दुकानदारों ने एहतियातन अपनी गतिविधियों को सीमित कर दिया है। फिलहाल जांच टीम मॉल के अंदर डेटा खंगालने में जुटी है और देर रात तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।