औरंगाबाद में सनसनी: जामा मस्जिद के पास दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

औरंगाबाद में सनसनी: जामा मस्जिद के पास दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Feb 03 2026 05:26 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद बिहार: बिहार के औरंगाबाद शहर में दिन प्रतिदिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार की रात पुरानी gt रोड स्थित जामा मस्जिद के पास अज्ञात बदमाशों ने एक मेडिकल शॉप चलाने वाले दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

दुकान के पास मारी गई गोली 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद जुनेद के रूप में हुई है जो पुरानी gt रोड के इलाके में अपनी मेडिकल शॉप चलाते थे। घटना तब हुई जब जुनेद अपनी दुकान के पास रात के करीब 10:00 बजे खड़े थे इतने में घात लगाए बदमाशों ने उन पर अंधाधुन गोलियों की बरसात कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए।

अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी हालत में जुनैद को सदर अस्पताल औरंगाबाद इलाज के लिए ले गए। लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में ही जुनैद की मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल पर चार खोखे और बदमाशों के चप्पल मिले हैं जिसे FSL टीम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

घटना के बाद कारोबारियों में दिखा रोष 

सड़क के बीच ओ बीच हत्या के बाद अच्छा नियत कारोबारी में गहरा रोस देखने को मिल रहा है। चेंबर ऑफ कॉमर्स और दवा विक्रेता सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार की मांग की है।