वाराणसी- सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल: बिहार के किन शहरों में रुकेगी बुलेट ट्रेन जाने रूट की पूरी योजना

वाराणसी- सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल: बिहार के किन शहरों में रुकेगी बुलेट ट्रेन जाने रूट की पूरी योजना

Feb 03 2026 04:58 pm

Editor: Admin | Location: Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीताराम द्वारा बजट में की गई घोषणा के बाद अब बिहार को रेल कनेक्टिविटी कि दिशा में एक नई उड़ान मिलने की संभावना है। 

देश में प्रस्तावित साथ हाई स्पीड रेल कॉरीडोर में वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरीडोर को शामिल किया गया है जो बिहार के बीजो बीच गुजरेगी। इस कॉरीडोर को जोड़ने के बाद ना केवल यात्रा में रफ्तार बढ़ेगी बल्कि राज्य के आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

700 किलोमीटर लंबा होगा कॉरीडोर, 300 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन 

वाराणसी- सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरीडोर की लंबाई 700 किलोमीटर होने वाली है। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर 300 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से ट्रेन दौड़ सकेगी। इस कॉरीडोर को बनने के बाद बनारस से सिलीगुड़ी जाने में लगने वाली समय के भी कटौती होगी।

जानिए बिहार के किन शहरों से गुजरेगा हाई स्पीड कॉरिडोर 

जानकारी के अनुसार यह कॉरीडोर बिहार, उतर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ेंगा, जिसमें बिहार के बक्सर, आरा, पटना और कटिहार सहित किशनगंज के रास्ते बुलेट ट्रेन गुजरेगी।