भोजपुरी दबंग गर्ल अब अपने मम्मी पापा के साथ करेगी मस्ती: शुरु किया चटर-पटर शो

भोजपुरी दबंग गर्ल अब अपने मम्मी पापा के साथ करेगी मस्ती: शुरु किया चटर-पटर शो

Updated Feb 03 2026 05:48 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपने मम्मी पापा यानी कि नीलिमा सिंह और विपिन इंद्रजीत सिंह के साथ एक नए सो के साथ शुरुआत कर रही है। इस शो का फर्स्ट एपिसोड रिलीज हो चुका है जिसमें नीलिमा सिंह और विपिन सिंह आपस में नोंकझोंक करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो के स्टार्टिंग में दिखाया गया है कि विपिन सिंह खाना खाते हुए नीलिमा सिंह के खाने की बुराई कर रहे हैं इतने में अक्षरा मस्ती करते हुए आती हैं तो नीलिमा सिंह उन्हें बर्गर खाने से मना करके घर का खाना बनाना सिखने के लिए बताती है।

Ads

चटर-पटर के पूरे एपिसोड को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल Youtube चैनल पर रिलीज किया गया है और आगे भी अक्षरा youtube चैनल पर एपिसोड देखने को मिलेगा दर्शक इनके वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और लगातार एपिसोड बनाने की मांग कर रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि यह पूरा शो फैमिली ड्रामा को ऊपर बनाया गया है जिसे उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शक काफी पसंद कर सकते हैं देखना यह है कि अक्षरा सिंह का यह शो लोगों को अक्सर का यह नया शो कितना पसंद आ रहा है।

Ads