अररिया में डबल मर्डर से सनसनी, युवक की गला काटकर हत्या के बाद भीड़ ने लिया बदला

बिहार के अररिया जिला के फारबिसगंज में युवक की गला काटकर हत्या। भीड़ ने आरोपी को भी पीट-पीट कर मार डाला। पढ़े पूरी खबर।

अररिया में डबल मर्डर से सनसनी, युवक की गला काटकर हत्या के बाद भीड़ ने लिया बदला

Updated Apr 09 2026 01:04 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Araria, Bihar, India

Crime News Araria: बिहार के अररिया जिला के फारबिसगंज सुभाष चौक स्थित मार्केटिंग यार्ड के पास मामूली छोटी सी बात को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पिट-पिटकर मार डाला। इस खैफनाक वारदात पूरे इलाकों को झकझोर कर रख दिया है


जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे एक सतु विक्रेता और पिकअप चालक के बीच मामूली कहासुनी हुआ, विवाद इतना बढ़ गया की 30 वर्षीय सत्तू विक्रेता रवि चौहान पिकअप चालक अली हुसैन (42 वर्ष) को धारदार हथियार से गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दिया मृतक जोगबनी के अमोना गांव का निवासी था वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी एक छोटे से झोपड़ी में छिप गया लेकिन आक्रोषित भीड़ ने उसे ढूंढ लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दि कुछ ही पलों में यह विवाद डबल मर्डर के रूप में बदल गया

Read: बहू के अवैध संबंधों से सदमे में पति, सास ने महिला आयोग में लगाई न्याय की गुहार


इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनाती की गई है, और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और अपवाहों पर ध्यान ना दें