नागा बिगहा रोड का कायाकल्प, 67 लाख की लागत से बन रही आधुनिक 'रबर रोड'

औरंगाबाद के नागा बिगहा में ₹67 लाख की लागत से 1100 मीटर लंबी 'रबर रोड' (मास्टिक तकनीक) का निर्माण जारी। जानें इस आधुनिक सड़क की खासियत और स्थानीय लोगों की मांग।

नागा बिगहा रोड का कायाकल्प, 67 लाख की लागत से बन रही आधुनिक 'रबर रोड'

Aurangabad Naga Bigha Rubber Road: बिहार के औरंगाबाद शहर अब धीरे-धीरे आधुनिक बनने की दिशामें जा रहा है। शहर के नागा बीघा रोड कोअत्यधिक मासिक तकनीक से निर्माण किया जा रहा है। जिसे स्थानीय लोग रबर रोड का कर पुकार रहे हैं।

यह रोड 1100 मीटर लंबी और 14 फीट चौड़ी बनाई जा रही है। जो पुरानी जीटी रोड में स्थित जेके होटल से शुरू होकर लोग बीघा मोहल्ले से गुजरते हुए वापस जीटी रोड तक जोड़ेगी। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से हजारों लोगों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।


कम लागत में आधुनिक निर्माण

इस परियोजना में 92 लाख की लागत से रोड बनाई जा रही है जिसकी अंतिम लागत 67 लख रुपए बताई जा रहे हैं। हालांकि कम बजट में काम होने के कारण रोड की मजबूती को लेकर चर्चाएं चल रही है। लेकिन विभागीय इंजीनियरों के अनुसार इस कार्य को कड़ी निगरानी में की जाएगी, ताकि रोड की मजबूती का भी ध्यान रखा जा सके।


पैदल यात्रियों का रखा गया ख्याल

इस रोड को सुरक्षित और सुंदर बनाने के साथ-साथ दोनों किनारो पर पेवर ब्लॉक भी लगाया जा रहे हैं। ताकि पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा हो और सड़क के किनारे होने वाले कटाव को भी रोका जा सके।