बहू के अवैध संबंधों से सदमे में पति, सास ने महिला आयोग में लगाई न्याय की गुहार

राजधानी पटना की यह कहानी आपको हैरान कर देगी। साल 2016 में जिस लड़की से प्रेम विवाह हुई थी, वही लड़की हंसते खेलते परिवार को बर्बाद की कगार पर खड़ा कर दी है। इस खुलासा के बाद पति को मानसिक रूप से सदमा लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

बहू के अवैध संबंधों से सदमे में पति, सास ने महिला आयोग में लगाई न्याय की गुहार

बिहार की राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से रिश्तो को तार तार कर देने वाली घटना सामने आया है। जहां बहु के आचरण को लेकर सास बिहार राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटा रही है। सास का आरोप है, की उनकी बहू कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध में है, जिसके कारण उनका बेटा मानसिक संतुलन खो चुका है।


प्रेम विवाह के बाद शुरू हुआ विवाद

सास के अनुसार, उनके बेटे का विवाह बगल के ही रहने वाली एक लड़की से 2016 में प्रेम विवाह हुआ था, शुरुआत में सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन शादी के 2 साल बाद बहु घर में आए एक मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई गई थी जिससे भारी विवाद हुई थीं। हलाकि बहु उस समय माफ़ी मांग ली थी और दोबारा गलती न करने की वादा की थी। जिसके बाद बेटे अपनी पत्नी पर भरोसा कर परिवार से दूर रहने लगा, लेकिन 2024 में फिर परिवार के साथ रहने लगी और एक स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करने लगी। कुछ समय बाद बहु का व्यवहार बदलने लगा, वह कभी छत पर तो कभी बाथरूम में लम्बे समय तक बात करते रहती थी, जिससे परिवार वालो का शक हुआ।


मोबाइल चैट ने खोली पोल

शक होने पर पति ने एक दिन अचानक पत्नी का मोबाइल चेक किया। तो उसमे अन्य दो पुरुषो के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें और अश्लील चैट देखा। इस खुलासे से पति सदमे में चला गया। फ़िलहाल अभी उसका उपचार कराया जा रहा है


झूठे केस में फंसाने की धमकी

आरोप है कि जब पति ने अपनी पत्नी से इस पर बात करने की कोशिश किया, तो बहू ने उसे और उसके पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न के झूठे केस फ़साने का धमकी दिया। पीड़ित पति 6 साल की बेटी के भविष्य के लिए चुपचाप है और वह घर बनाना चाहता है।



8 मई को होगी सुनवाई

सास ने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट और आपत्तिजनक तस्वीरें सौंपे है। महिला आयोग की सदस्य शीला टुड्डू ने बहु को को समन जारी किया है, और मामले की अगली सुनवाई 8 मई को तय की है जहां दोनों पक्ष की बात सुनी जाएगी।