औरंगाबाद में अवैध महुआ शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ई-रिक्शा जब्त
बिहार के औरंगाबाद में कंचनपुर थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार।
Updated May 23 2026 03:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
Aurangabad News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत, औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, कंचनपुर (देव) थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध महुआ देशी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर
कंचनपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थीं की एक टोटो के जरिए देसी शराब ले जाई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने, वकील गंज मोड़ के पास घेराबंदी कर, एक संदिग्ध टोटो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो से क़रीब 10 लीटर अवैध महुआ देशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद तस्करों के साथ इस्तेमाल हो रहे टोटो को तुरंत जब्त कर लिया गया।
Read: औरंगाबाद में ओझा-डायन के शक में दोहरी हत्या, 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का बड़ा फैसला
तीन धंधेबाज हुए गिरफ़्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनंद कुमार, पिता स्वर्गीय जगधार सिंह, राहुल कुमार, पिता अनिल सिंह, बैजनाथ पासी उर्फ मुन्नीलाल, पिता स्वर्गीय देवराज पासी के रूप में हुई है। तीनो अभियुक्त केतकी गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की क़ानूनी कार्रवाई कर रही है।