शादी से पहले मैरिज हॉल में पुलिस की रेड, दूल्हे के साथ 16 लोग हिरासत में, अंदर का नजारा देख कांप गई रूह
बिहार के रोहतास जिला में पुलिस एक मैरिज हॉल में अचानक छापेमारी कर 16 लोगों को हिरासत में लिया। मध्य प्रदेश से आई बारात और मैरिज हॉल में हुई छापेमारी की पूरी खबर पढ़ें।
Apr 08 2026 02:58 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Rohtas, Bihar, India
बिहार के रोहतास जिले में पुलिस की अचानक छापेमारी से एक शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला बाल विवाह से जुड़ा हुआ है। जहां एक नाबालिक बच्ची की जिंदगी दाव पर लगी हुई थी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंडप से दूल्हे समेत 16 लोगों को किया गिरफ़्ता
मध्य प्रदेश से आई थी बारात
पुलिस की गुप्त सूचना मिली थी, कि क़ानूनी की धज्जियां उड़ते हुए एक नाबालिक बच्ची की बाल विवाह कराया जा रहा हैं। दूल्हे समेत कुल 16 पकड़े गए लोग मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से बारात लेकर बिहार के रोहतास जिला आये थे। छापेमारी के दौरान मैरिज हॉल से भारी मात्रा में गहने और नकदी भी बरामद किये गए है
Read:औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत
अजीबोगरीब दलीलें: "हम तो सिर्फ टूरिस्ट हैं"
हैरानी की बात यह है, कि पुलिस की गिरफ़्तारी में आने के बाद दोनों पक्ष ने अपनी कहानी बदल दी है। दूल्हा पक्ष का कहना है, कि वह शादी करने नहीं बल्कि एक पर्यटक तौर पर बिहार घूमने आए थे। वही लड़की के पिता ने स्वीकार किया है, कि इनकी बेटी अभी नवालिक है, लेकिन पुलिस से बचने के लिए उन्होंने बताया की शादी नहीं हो रही थी हम तो बस लड़के देखने आए थे पसंद आता तो आगे की सोचते। हालांकि मैरिज हॉल की सजावट, स्मों की तैयारी और एडवांस बुकिंग इन दावों को पूरी तरह से झूठा साबित कर दिया हैं।
पुलिस ने नाबालिक लड़की को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, यह मामला सिर्फ बाल विवाह नहीं बल्कि एक साजिद या इसके पीछे किसी बड़े सिंडिकेट का हाथ हो सकता हैं। फिलहाल पुलिस सभी लोग को हिरासत में ले ली है और मामले की पूरी जहन तरीक़े से जांच कर रही है।