औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत

बिहार के औरंगाबाद में पसरा मातम। मदनपुर में तालाब में डूबने से दो भाई बहन की हुई मौत। नालंदा के रहने वाले इस परिवार की खुशियाँ मातम में बदलीं। पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें।

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत

Apr 08 2026 02:01 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Madanpur, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना उमगा टोले बरछीवीर गांव की है जहां दो मासूम सगे भाई बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान नालंदा निवासी विक्की सिंह के 3 वर्षीय बेटे रंजन कुमार और 5 वर्षीय बेटी वैष्णवी कुमारी के रूप में हुई है। 


कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास स्थित एक तालाब के किनारे खेल रहे थे, इसी दौरान एक बच्चे का पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख दूसरा बच्चा बचाने के लिए तालाब में गिर पड़ा और देखते-देखते दोनों मासूम डूब गए। घटना के वक्त कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बच्चो को समय पर नहीं बचाया गया। काफी देर घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश सुरु कि, तो गांव के कुछ लोगो से पता चला की बच्चे तलाब के पास खेल रहे थे। ग्रामीणों का आशंका हुआ तो तालाब के किनारे उतारकर बच्चों की तलाश शुरू की, काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव तालाब से बाहर निकाला गया

Read:औरंगाबाद पुलिस का शराब माफिया पर प्रहार: झड़ी नदी के किनारे चल रही दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट


परिवार में पसरा मातम

मृतक बच्चों के परिवार वाले गांव में रहकर गोलगप्पे की दुकान चलाकर अपना गुजारा करते थे। लेकिन इस हादसे के बाद उनका हाल रो-रोकर बुरा हैं। घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना क्षेत्र मौके पर पहुंची, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाब के चारों ओर घेराबंदी और सुरक्षा पुख्ता की जाए।