बॉयफ्रेंड के चक्कर में पत्नी ने पति को दिया जहर, हत्याकांड का खुलासा होने पर आरोपी पत्नी गिरफ्तार
Updated Mar 18 2026 12:37 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Palamu, Jharkhand, India
पलामू क्राइम न्यूज़: झारखंड के पलामू जिले मेंपत्नी ने अपने पति को प्रेम संबंधों के चक्कर में मौत का घाट उतार दिया। यह मामला पलामू के नवाजपुर थाना क्षेत्र के कटरी गांव का है मिली जानकारी के अनुसार पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पिंकी ने अपने पति को खाने में जहर मिलाकर खिलाए जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी पत्नी ने मौत की पुष्टि करने के लिए पंकज के प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाई और दांतों से कटता कि उसे पूर्ण भरोसा हो जाए कि उसका पति मर चुका है।
आत्महत्या दिखाने की कोशिश हुई नाकाम
पंकज और पिंकी की शादी 2024 में हुई थी। हरिहरगंज के अंबादुम्बा का रहने वाला पंकज मजदूरी करता था और काम के सिलसिले में वह साल में केवल एक दो बार ही घर आता था जबकि पिक की ज्यादातर समय अपने मायके में बिताती थी दोनों का एक साल का एक छोटा बच्चा भी है।
नावाजयपुर थाना पुलिस ने बताया पुलिस ने जानकारी दिया कि शुरुआती जांच और साथियों के आधार पर आरोपी पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में उसके बॉयफ्रेंड की भूमिका का भी गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके की साजिश मेंअन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं?