औरंगाबाद: नवीनगर में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को रौंदा, इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
Mar 18 2026 01:02 pm
Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के अंतर्गत महीप बीघा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना मेंएक महिला की जान चल गई बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीजो इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया।
घरेलू सामान खरीदने गई थी महिला
मृत महिला की पहचान नबीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के माही बीघा गांव के निवासी गणेश ठाकुर की पत्नी कालो कुंवर के रूप में हुई है, महिला अपने घरेलू सामान को खरीदने के लिएमाही बीघा मोड़ के पास गई थी इसी दौरान नियंत्रण और तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
दुर्घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए नबीनगर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों नेबेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद अस्पताल जानेके क्रम में कालो कुंवर की मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी और ग्रामीणों ने आक्रोश के साथमाही बीघा मोड के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है और परिवार वालों को आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
