मदनपुर में भीषण सड़क हादसा: एनएच-19 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सढ़ैल गांव के पास NH-19 पर भीषण सड़क हादसा। ट्रक और कार की टक्कर में युवराज सिंह और हर्षित कुमार की मौके पर मौत, तीन घायल बनारस रेफर। शादी की खुशियां मातम में बदलीं। पूरी खबर पैंथालासा न्यूज़ पर।

मदनपुर में भीषण सड़क हादसा: एनएच-19 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Aurangabad Bihar News: बिहार का औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सढ़ै गांव के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी है। जिसमें कार में सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों की पहचान युवराज सिंह और हर्षित कुमार के रूप में की गई है। 


घायलों की स्थिति गंभीर, बनारस रेफर

हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे अन्य तीन युवकों को बाहर निकल गया। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया है। घायलों की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया। जिस घर में शादियां की तैयारी चल रही थी वहां चीख पुकार सुनाई देने लगी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है और फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।