भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने शेयर की बचपन की अनदेखी फोटो, फैंस से पूछा- 'पहचानो मैं कौन?'

भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे (Nisha Dubey) ने अपने परिवार के साथ बचपन की एक बेहद भावुक तस्वीर साझा की है। उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए फैंस को उन्हें पहचानने की चुनौती दी है। देखें वायरल फोटो और पढ़ें पूरी खबर।

भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे ने शेयर की बचपन की अनदेखी फोटो, फैंस से पूछा- 'पहचानो मैं कौन?'

Updated Apr 22 2026 08:56 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री निशा दुबे अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करती है। निशा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती है हाल में ही निशा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बचपन की तस्वीर शेयर की है। निशा ने अपने बचपन के सुनहरे पल को याद करते हुए तस्वीर साझा की और फैंस पूछा की तस्वीर देखकर बताओ मैं कौन हूं?


काश! वो दिन वापस आ जाते

Nisha Dubey ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अपने परिवार के सदस्यों के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में कुल 5 बच्चे दिखाई दे रहे हैं जो सजे धजे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने भावुक होकर कैप्शन में लिख की “सबसे खूबसूरत पल बचपन के होते हैं, काश ये वापस आ जाते”।


Nisha Dubey childhood photo with family


फैंस के लिए खास चैलेंज

अपनी पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ निशा ने अपने फैन के सामने एक दिलचस्प चुनौती भी दी है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए अपने चाहने वालों से पूछा कि ग्रुप फोटो देखकर बताएं कि निशा दुबे कौन सी हैं। कई सारे फैंस का जवाब आया जिसमें उन्होंने कहा कि बीच में खड़ी बच्चे निशा दुबे हैं लेकिन अभिनेत्री ने अभी तकइसका कोई भी जवाब नहीं दिया है।


वायरल हो रही है फोटो

एक्ट्रेस ने जैसे ही इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लाइक और कमेंट के झड़ी लग गई। उनके चाहने वालो को उनकी सादगी और बचपन की मासूमियत बेहद पसंद आ रही है। निशा अपनी कड़ी मेहनत के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है और वह अपने फैंस के बीच निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं।