Aurangabad News: परिजनों की डांट से नाराज 5 सहेलियों ने खाया जहर, 4 की मौत से मचा कोहराम
Feb 10 2026 10:27 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कुछ दिन पहले पांच लड़कियां एक साथ जहर खाई थी जिसमें से चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक की जान बच गई। पुलिस की इस शुरुआती जांच में जो वजह सामने आई उसे जानकर आप हैरान ही रह जाएंगे।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 जनवरी की औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र में हुआ था, लेकिन पुलिस की सूचना 2 दिन बाद वीडियो वायरल होने पर मिली। इस घटना में शामिल पांच लड़कियों की उम्र लगभग 10 से 14 साल के बीच थीं। हसपुरा थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि जीवित बच्ची की इस पुरे बयान ने सामूहिक आत्महत्या के प्रयास के सच्चाई सामने लाई है।
परिजनों का डांट बना मौत का वजह
जीवित बच्ची लड़की के बयान के अनुसार, इन सभी लड़कियों की परीजन नें लड़कों के एक ग्रुप से घुलने मिलने और बात करने के लिए मना और डांटा लगाया था। परिजनों की डांट से नाराज पांच लड़कियों ने इस खौफनाक आत्महत्या का कदम उठाया, और एक खेत में जाकर पांचो ने जहरीले पदार्थ निगल लिया।
Read: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, स्टेज पर नाचने के विवाद में जिगरी दोस्त ने ही ले ली जान
जहर खाने के बाद 5 लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से चार लड़कियों की मौत अस्पताल में हो गई, और एक की जान बच गई। चौंकाने वाली बात यह है कि चार लड़कियों की मौत होने के बाद उनके परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार कर दिया।
जांच में जोड़ी पुलिस
पुलिस की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, जिसमें वह घटनास्थल पर जाकर पुरी मामला का जांच कर रहे हैं, और पता लगा रहे हैं की लड़कियों को ऊपर कोई और बाहरी दबाब तो नहीं था। फिलहाल पुलिस के पास तो एकमात्र चश्मदीद उस पांचवी लड़की की बयान ही काफी है। पुलिस परिजनो और गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
