बाइक लोन की किश्त मांगने पर भड़की महिला, बेतिया में फाइनेंसकर्मी को चप्पलों से पीटा
Feb 10 2026 07:31 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
बिहार के बेतिया जिले से एक अजीबोगजिब वीडियो का मामला सामने आया है, जिसमें यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में महिला एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को बीच सड़क पर धुनाई कर रही है। उस वक्त सड़क पर अफरा तफरी मच गई जब एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने सड़क पर ही मोटरसाइकिल को जबरदस्ती रोका लिया।
क्या है पूरा मामला
खबरों के मुताबिक, यह घटना बिहार के बेतिया जिले के काली बाग थाना क्षेत्र में सुप्रिया सिनेमा के पास हुई। जिसमें एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बाइक लोन का बकाया लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन यह सड़क पर दबंगई दिखाते हुए बाइक सवार से दुर्व्यवहार कर रहा था, तभी बाइक पर पीछे बैठी महिला इस व्यवहार से नाराज हो गई और देखते ही देखते फाइनेंस कर्मी का कॉलर पड़कर जमकर पिटाई कर दी। यह घटना लगभग डेढ़ घंटा तक चलता रहा, कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला को शांत कराया
Read: 6 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, इलाके में भारी बवाल
बाइक की किस्त नहीं हुई थी जमा
बताया जा रहा है, कि यह बाइक लोन पर ली गई थी और पिछले दो महीना से इसकी किस्त जमा नहीं किया गया था। वीडियो सामने आने के बाद काली बाग थाना पुलिस ने मामले का जांच किया और फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी को सख्त मना किया, कि सड़क पर आप इस तरह की जबरन वसूली नहीं कर सकते हैं, वरना बर्दाश्त नहीं की जाएगी
