औरंगाबाद के मदनपुर में गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत
औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में गड्ढे में डूबने से दो भाई-बहन की मौत के बाद पूरा गांव में मातम सा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान विक्की सिंह की 5 वर्षीय पुत्र वैष्णवी कुमारी और ढाई वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में किया गया है।
Updated Apr 08 2026 09:01 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Madanpur, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
मदनपुर औरंगाबाद न्यूज़ बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में तालाबनुमा गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता विक्की सिंह नालंदा के रहने वाले हैं। जिनकी 5 वर्षीय पुत्री वैष्णवी कुमारी और ढाई वर्षीय पुत्र रंजन कुमार दोनों गड्ढे में गिर गए जिसके बाद डूबने से उनकी मौत हो गई।
खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में जा गिरे मासूम
मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिला के रहने वाले विक्की सिंह पिछले कई वर्षों से अपने ससुराल बरछीवीर गांव गांव में रहकर आइसक्रीम और गोलगप्पे बेचकर अपना परिवार चला रहे थे। मंगलवार के दिन दोपहर के करीब 3:00 बजे उनके दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और खेलते खेलते गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक गड्ढे की ओर चले गए। घटना की आशंका जताई जा रही है कि छोटा भाई रंजन पहले फिसल होगा और उसकी बहन बचाने के लिए गई होगी जिसकी वजह से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद पुलिस का शराब माफिया पर प्रहार: झड़ी नदी के किनारे चल रही दो अवैध भट्ठियां ध्वस्त, 6000 लीटर जावा महुआ नष्ट
टॉर्च लेकर रात भर तलाशते रहे बेबस माता-पिता
घटना के दिन जब शाम तक बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी माता पलक देवी और पिता विक्की सिंह को चिंता होने लगी और दोनों ने टॉर्च लेकर रात में ही खोजना शुरू कर दिया। लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। अगले दिन सुबह जब ग्रामीणको संदेह हुआ कि तालाब में जांच की जाए तो उन्होंने तालाब में उतरकर दोनों बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव को बाहर निकलते ही परिजनों की चीज पुकार से पूरा इलाका दहल उठा है।
घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना के थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।